Header Ads

भारत में कभी नहीं होगी TikTok और UC ब्राउजर की वापसी, हमेशा के लिए लगा प्रतिबंध

भारत सरकार ने पिछले साल जून में TikTok, WeChat और UC Browser जैसे 59 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद कई पबजी मोबाइल जैसे अन्य कई एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। पबजी मोबाइल की भारत में वापसी की बात तो हो रही है लेकिन पहले फेज में टिकटॉक समेत जिन 59 एप्स पर बैन लगा था, उनकी वापसी अब भारत में नहीं होने वाली है। 

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने TikTok, WeChat और UC Browser जैसे 59 मोबाइल एप्स पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों से मिली है। एप्स पर बैन के बाद सरकार ने इन कंपनियों से डाटा कलेक्शन और स्टोरेज को लेकर सवाल किया था जिसका जवाब इन कंपनियों ने दिया लेकिन सरकार कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं है। मंत्रालय ने इन कंपनियों को पिछले सप्ताह एक नोटिस भी भेजा है। 


PUBG की होगी वापसी 
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमेशा के लिए प्रतिबंध सिर्फ उन्हीं एप्स पर लगाया गया है जिनपर पहले फेज यानी जून में बैन लगाया गया है। उसके बाद भारत में प्रतिबंधित हुए लाइट वर्जन (पूर्व बैन हुए एप के लाइट वर्जन) और बाद में बैन हुए एप पर हमेशा के लिए प्रतिबंध की कोई खबर नहीं है। 

PUBG Mobile ने भारत में वापसी की घोषणा भी कर दी है, हालांकि कुछ दिन पहले एक आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने कहा था कि पबजी मोबाइल को भारत में वापसी के लिए इजाजत नहीं दी गई है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय किसी एप की लॉन्चिंग को लेकर इजाजत नहीं देता है। 

इन 59 एप्स पर जून 2020 में लगा था बैन
1. टिकटॉक- TikTok
2. शेयरइट- Shareit
3. कवाई- Kwai
5. बायडू मैप- Baidu map
7. क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings
9. हेलो- Helo
11. यूकैम मेकअप- YouCam makeup
12. एमआई कम्युनिटी- Mi Community
14. वायरस क्लिनर- Virus Cleaner
15. आपुस ब्राउजर- APUS Browser
16. रोमवी- ROMWE
17. क्लब फैक्ट्री- Club Factory
18. न्यूजडॉग- Newsdog
20. वीचैट- WeChat
21. यूसी न्यूज- UC News
22. क्यूक्यू मेल- QQ Mail
24. जेंडर- Xender
25. क्यूक्यू म्यूजिक- QQ Music
27. बिगो लाइव- Bigo Live
28. सेल्फीसिटी- SelfieCity
29. मेल मास्टर- Mail Master
31. एमआई वीडियो कॉल- Mi Video Call–Xiaomi
32. वीसिंक- WeSync
33. ईएस फाइल एक्सप्लोरर- ES File Explorer
34. वीवा वीडियो- Viva Video–QU Video Inc
36. Meitu
38. न्यू वीडियो स्टेटस- New Video Status
39. डीयू रिकॉर्डर- DU Recorder
41. कैशे क्लिनर- Cache Cleaner-DU App studio
42. डीयू क्लिनर- DU Cleaner
43. डीयू ब्राउजर- DU Browser
44. हगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स- Hago Play With New Friends
45. कैम स्कैनर- Cam Scanner
46. क्लिन मास्टर- Clean Master– Cheetah Mobile
48. फोटो वंडर- Photo wonder
50. स्वीट सेल्फी- Sweet Selfie
52. वीमैट- Vmate
53. क्यूक्यू इंटरनेशनल- QQ International
54. क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर- QQ Security Center
55. क्यूक्यू लॉन्चर- QQ Launcher
56. यू-वीडियो- U Video
57. वी फ्लाई स्टेटस वीडियो- V fly Status Video
58. मोबाइल लिजेंड्स- Mobile Legends
59. डीयू प्राइवेसी- DU Privacy
Blogger द्वारा संचालित.